डूंगरपुर में धनमाता पहाड़ियों पर लगी आग:ऊंचाई के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आई मुश्किल

डूंगरपुर में शहर के घाटी मोहल्ले में धनमाता की पहाड़ियों पर जंगल में रविवार देर शाम को आग भभक उठी। पहाड़ी से आग की ऊंची-ऊंची लपटे दूर तक दिखाई दी।
नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में पेड़ पौधों में लगी होने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में परेशानी आई। ऐसे में फायरकर्मी आग के निचले हिस्से में आबादी की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास करते हुए दिखे। धनमाता की पहाड़ी पर रविवार देर शाम अंधेरा होते ही आग भभक उठी। सुखी झाड़ियों और पेड़ पौधों में लगी आग से जल्द ही आग की लपटे बढ़ने लगी। देखते ही देखते पहाड़ी के बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग की लपटे शहर में दूर तक दिखाई देने लगी। वही पहाड़ी पर आग लगने की सूचना पर नगर परिषद से फायर ब्रिगेड से इंचार्ज धूलेश्वर परमार, प्रवीण प्रजापत और शांतिलाल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आग पहाड़ी पर फायर ब्रिगेड को ऊपर तक पहुंचने में परेशानी हुई।
वही फायरकर्मी आग को पहाड़ी के नीचे की तरफ आबादी तक पहुंचने से रोकने में जुट गए। पहाड़ी पर भी आग को बुझाने में लगे। पहाड़ी के नीचे घनी आबादी का एरिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *