डूंगरपुर में धुलंडी पर लोग रंगों में सराबोर:ढोल-डीजे की धुन पर जमकर नाचे, एक-दूसरे को लगाए रंग

डूंगरपुर में होली के दूसरे दिन मंगलवार को धुलंडी खेली जा रही है। जिलेभर में बच्चे से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं ओर पुरुष हर कोई रंग गुलाब से सरोबार है। धुलंडी को लेकर अलग की मस्ती दिखाई दे रही है। ढोल कुंडी की थाप पर गैर के साथ ही डीजे की धुनों पर युवा जमकर थिरक रहे है। हर कोई रंगों के इस त्योहार अपने अलग अंदाज में मना रहा है।
होली के त्यौहार को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उल्लास का माहौल है। शहर में अलग अलग कॉलोनियों बच्चे, महिलाएं ओर पुरुषों की टोलिया सुबह होते ही रंग गुलाल लेकर निकल पड़े। लोगो ने एक दूसरे को जमकर लाल, पिला, हरा, नीला जैसे अनेकों रंग लगाए।
ढोल कुंडी की गूंज के साथ ही लोग नाचते हुए एक दूसरे को रंग लगाते रहे। शहर के आदर्श नगर कॉलोनी में पूर्व सभापति केके गुप्ता के निवास पर शहर के कई लोग होली खेलने पहुंचे। गुप्ता समेत शहर के व्यापारी, आम लोगों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
बच्चों की टोलिया शहर की गलियों में दिनभर रंग गुलाल के साथ धुलंडी खेल रही है। लोग होली के रंग में पूरी तरह से मस्त है। होली के इस पर्व पर कई अलग अलग परंपराएं भी निभाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *