डूंगरपुर में बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत:टॉयलेट के लिए उतरते समय दूसरी बाइक ने मारी थी टक्कर

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के एएसआई ने बताया कि वीरपुर निवासी जितेन मीणा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च को जितेन का भाई शैलेश कुमार भगोरा (41) अपनी मोटरसाइकिल से डूंगरपुर से घर लौट रहा था। कांकरादरा चौकी के पास मुख्य मार्ग पर शैलेश अपनी बाइक साइड में खड़ी कर टॉयलेट के लिए उतरा ही था कि सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे डूंगरपुर जनरल अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर के अमेरिकन हॉस्पिटल और फिर गीतांजलि हॉस्पिटल रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि स्थिति में सुधार न होने पर शैलेश को दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जवाब दे दिया। अस्पताल से वापस डूंगरपुर लाते समय रास्ते में ही शैलेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *