डूंगरपुर में बाइक से टकराकर ऑटो पलटा:एक ही परिवार की 5 महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव में एक बाइक ऑटो से जा टकराई जिसके बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार की 5 महिलाए घायल हो गई। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी महिलाए शोक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के छैला खेरवाड़ा निवासी एक ही परिवार के लोग ऑटो में सवार होकर देवल एक क्रियावर में भाग लेने के लिए निकले थे। इस दौरान डूंगरपुर- खेरवाड़ा मार्ग पर देवल गांव के पास ऑटो से एक बाइक आकर टकरा गई टक्कर के बाद ऑटो पलट गया।
हादसे में ऑटो सवार छैला खेरवाड़ा निवासी मणि देवी पत्नी मणिलाल, नैना पत्नी जीवा, लसु पत्नी जीवा, बदी पत्नी देवा और जय शांता पत्नी राजेश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सभी घायलों को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *