डूंगरपुर में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:माइंस घाटी में हादसा, 1 युवक घायल, ड्राइवर फरार

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में माइंस घाटी साबली के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार माण्डवा बियोला निवासी संजय पुत्र हुरजी कलासुआ अपने साथी विनोद पुत्र हिरालाल निवासी मांडवा भैरा भाई के साथ बाइक पर शिशोद की ओर जा रहा था। शनिवार शाम माइंस घाटी साबली के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। विनोद को सामान्य चोटें आईं। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। संजय की हालत गंभीर होने पर उसे डूंगरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार संजय के दाहिने पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बोलेरो ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *