डूंगरपुर में युवा संसद, आपातकाल पर युवाओं ने रखे विचार:भारतीय लोकतंत्र के 50 वर्ष के सबक पर हुई चर्चा

डूंगरपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से शनिवार को श्रीभोगीलाल पंड्या राजकीय कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ विषय पर युवा वक्ताओं ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में जिलेभर के 38 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र की बारीकियों और इतिहास के कड़वे सबक पर बेबाकी से अपनी राय साझा की।
चर्चा के दौरान आपातकाल के 50 वर्षों में भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उससे मिलने वाली सीख पर गहन विचार-विमर्श हुआ। युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और इतिहास से मिलने वाली सीख पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें जागरूक रहना होगा और अपने अधिकारों का सही उपयोग करना होगा। कार्यक्रम के दौरान ‘माय भारत अभियान’ के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला गया। एसबीपी कॉलेज के प्राचार्य गणेशलाल निनामा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे ये 5 युवा अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली युवा संसद में डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *