डूंगरपुर में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन:ढोल-कुंडी की थाप पर खेली गैर, महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारा चौखला ने होली स्नेह मिलन समारोह और विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन रविवार को शहर की नई बस्ती स्थित समाज के नवनिर्मित भवन में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-कुंडी की थाप पर महिलाओं, युवतियों, पुरुषों और युवाओं ने पारंपरिक गैर खेली। महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और ढोल बजाते हुए गैर में शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरे माहौल में उत्सव का रंग छा गया। विश्व महिला दिवस के अवसर पर समाज की महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान समाज में एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक रामेश्वर पंड्या, अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी, सचिव लालित भट्ट, कोषाध्यक्ष हीरालाल गामोठ, युवा उपाध्यक्ष अरविंद गामोठ, गांव प्रमुख महेश गामोठ, भानूप्रकाश जोशी, यादवचंद्र त्रिवेदी, मोहनलाल भट्ट और पुरुषोत्तम जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और समाजजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *