डूंगरपुर शहर के लक्ष्मण मैदान में सनातन प्रीमियर लीग 2026 सीजन प्रथम का शुभारंभ 22 फरवरी रविवार से होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ ही लीग मुकाबलों की शुरुआत होगी। आयोजनकर्ताओं संजय पाटीदार, संदीप भोई और जितेंद्र श्रीमाली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मुकाबला महादेव क्लब पीठ और रानी लक्ष्मी बाई क्लब नवाडेरा के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच सम्राट अशोक डिस्ट्रिक क्लब और सनातन शेर ए हिंद गुरुकुल के मध्य होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 1 मार्च को निर्धारित है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इनमें भाजपा नेता बंशीलाल कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, आरएसएस प्रमुख सुनील कुमार, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष शैलेश चौबीसा शामिल हैं। सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महामंत्री मुकेश श्रीमाल, सचिव भूपेश सुथार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश वरियानी और गोपाल मराठा भी अतिथियों में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में महाराणा प्रताप वारियर्स, मां करणी सेना, मारुति नंदन, बजरंग बली वॉरियर्स, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, महादेव इलेवन, सम्राट अशोक, सनातन शेर ए हिंद, श्रीराम रॉयल्स, राणा सांगा, राणा पूंजा, परशुराम वारियर्स, गोविंद गुरु, पृथ्वीराज चौहान इलेवन, वीर अभिमन्यु आर्मी और वीर सावरकर फाइटर्स शामिल हैं। आयोजनकर्ताओं ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।


