डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी सीनियर स्कूल में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव स्कूल की बिल्डिंग की छत के सरियों से फंदे पर लटके हुए मिले। दोनों के शव एक ही रस्सी के दोनों छोर से लटके हुए थे। युवक पहले से शादीशुदा था, जबकि युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते युवक अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर घर से निकल गया था। पत्नी ने एक दिन पहले ही चौरासी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छत पर निकले सरियों से लटके हुए मिले दोनों शव
चौरासी थाने के हेड कॉन्स्टेबल हजारीलाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। जिसमें लोगों ने बताया कि स्कूल की नई बन रही बिल्डिंग की छत पर निकले हुए लोहे के सरियों से एक युवक-युवती के शव लटके हुए है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। मृतक युवक की पहचान मनोज (22) पुत्र सुरेश खराड़ी, निवासी पाकरोन के रूप में हुई।
मृतक के साथ लटकी मिली युवती जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। युवक पहले से शादीशुदा था
मृतक मनोज पहले से शादीशुदा था और उसके एक बेटी भी है। मनोज की पत्नी ने मंगलवार 17 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि उसके पति लड़ाई झगड़ा करने के बाद 1 फरवरी को घर से निकल गए थे। पति के दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। वही 18वें दिन पति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर अब पुलिस जांच ने जुटी है। मनोज मजदूरी का काम करता था।


