डूंगरपुर में 11,922 छात्राओं को साइकिलों का इंतजार:10 में से 5 ब्लॉक को मिलीं सिर्फ आधी-अधूरी साइकिलें

डूंगरपुर में शैक्षणिक सत्र समाप्त होने को है, लेकिन नौवीं कक्षा की छात्राओं को अभी भी सरकार की ओर से मिलने वाली निःशुल्क साइकिलों का इंतजार है। जिले में कुल 11,922 छात्राओं को साइकिलें मिलनी हैं। हालांकि, अभी तक 10 में से केवल 5 ब्लॉक के लिए लगभग ढाई हजार साइकिलें ही पहुंची हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अमृतलाल यादव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें प्रदान की जा रही हैं, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इस वर्ष डूंगरपुर जिले में 11,922 छात्राएं नौवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। इनमें से 36 छात्राओं को परिवहन योजना का लाभ मिल रहा है। विभाग के पास पिछले साल की 1,073 साइकिलें शेष थीं। इस प्रकार, विभाग को कुल 10,813 नई साइकिलों की आवश्यकता है। हालांकि, अभी तक केवल 5 ब्लॉक के लिए 4,776 साइकिलों का खुला माल प्राप्त हुआ है। इनमें से 3,040 साइकिलें तैयार हो चुकी हैं, जबकि शेष को असेंबल किया जा रहा है। अभी भी 6,037 साइकिलें नहीं मिली हैं, और विभाग के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि ये कब तक आएंगी। यादव ने बताया कि पहले चरण में मिली साइकिलों को जल्द तैयार करवाकर वितरण शुरू किया जाएगा। कहां, कितनी साइकिलें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *