डूंगरपुर स्टेशन पर 6 मिनट तक रुकी वंदे भारत ट्रेन:उदयपुर से असारवा के बीच 110 की स्पीड से दौड़ी, पायलट को फूल मालाएं पहनाई

उदयपुर से डूंगरपुर ओर असारवा के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन सोमवार से शुरू हो गई। 110 की स्पीड से ये ट्रेन दौड़ते हुए डूंगरपुर स्टेशन पर आई तो वंदे मातरम के जयकारे गूंज उठे। पायलट को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 6 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकने के बाद असारवा के लिए रवाना हो गई। वहीं, वंदे भारत ट्रेन शुरू होने को लेकर भाजपा ओर बीएपी के बीच क्रेडिट की राजनीति भी शुरू हो गई। उदयपुर से डूंगरपुर ओर असारवा (अहमदाबाद) के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचने वाली थी, लेकिन उदयपुर ओर फिर जावर माइंस स्टेशन पर स्वागत के चलते ट्रेन 28 मिनट देरी से 2 बजकर 8 मिनट पर पहुंची। वंदे भारत ट्रेन के आने की उत्सुकता में लोगों को भारी भीड़ एक बजे से पहले ही स्टेशन पर जुटने लगी। रेलवे की ओर से स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने वंदे भारत रेल को लेकर उनकी मांग पूरी होने की बात कही, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा देश के प्रधानमंत्री ओर रेल मंत्री ने मेवाड़ ओर वागड़ को गुजरात से जोड़कर नई सौगात दी है। इससे क्षेत्र के कामगार, मजदूर लोगों को आने जाने की सुविधा मिलेगी। भाजापा महामंत्री पंकज जैन, बंशीलाल कटारा, बीएपी के कांतिलाल रोत मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही भारत माता ओर वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे। लोको पायलट सुशील व्यास को फूल मालाएं पहनाई। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत भी इसी ट्रेन से उदयपुर से डूंगरपुर पहुंचे। उनका भी लोगों ने स्वागत किया। लोको पायलट ने कहा कि इस ट्रैक पर पहली वंदे भारत ट्रेन 110 की स्पीड दौड़ाई गई है। रेलवे की ओर से आगे इसकी स्पीड बढ़ाई भी जा सकती है। वहीं, इस ट्रेन से लोगों को कई सुविधा मिलेंगी। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को असारवा के लिए रवाना किया। असारवा से कालूपुर स्टेशन के बीच काम होते ही मुंबई तक चलेगी ट्रेन
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने वंदे भारत ट्रेन को मेवाड़ ओर वागड़ के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत के लिए लंबे समय से रेल मंत्री से मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने इस मांग को पूरा किया और आज उदयपुर से असरवा के बीच वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन दौड़ गई। इससे मेवाड़ ओर वागड़ के लोग सीधे गुजरात से कम समय में आना जाना कर सकेंगे। वहीं, डूंगरपुर, बांसवाड़ा ओर रतलाम को भी रेल लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। इससे वागड़ में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर से जाने वाली ट्रेन अभी अहमदाबाद के असारवा स्टेशन तक जाती है, लेकिन असारवा से कालूपुर मैन स्टेशन के बीच काम चल रहा है। ये काम पूरा होते ही उदयपुर, डूंगरपुर, अहमदाबाद ओर मुंबई तक रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद इस लाइन पर 6 से 7 नई ट्रेन चलाने की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *