डेटिंग ऐप पर मिली युवती लूट कर फरार:मोहाली के के होटल में मिलने आई, सोने के चेन, दो मोबाइल 45 हजार लेकर भागी

डेटिंग एप से मिली युवती से होटल में मिलना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने युवक का दो लाख से ज्यादा के मोबाइल चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। युवक ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक की तो युवती रात ढाई बजे होटल से निकलती दिखाई दी है। पुलिस ने युवती की पहतान कर ली है। वारदात मोहाली के जीरकपुर के एक होटल में हुई थी। युवक सुबह सोकर उठा तो लड़की गायब थी। पुलिस की जांच पता चला है युवती ने युवक को अपने बारे में सभी जानकारी गलत दी थी। युवक का कहना है कि उसे होटल में युवती ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया था। सिलसिलेवार जानिए कहानी- जैसा युवक ने पुलिस को बताया पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था। बाद में उसकी पहचान पानीपत (हरियाणा) निवासी उषा उर्फ नीतिका के रूप में हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी आशंका जताई है कि चोरी से पहले उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया था, जिससे वह गहरी नींद में चला गया।जीरकपुर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *