डेढ़ करोड़ की चोरी, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट:पीड़ित ने SP को दिया शिकायती आवेदन, एसपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

छतरपुर में एक व्यक्ति ने बुधवार को एसपी कार्यालय में शिकायत आवेदन देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की। व्यक्ति ने बताया कि 7 महीने पहले उसके घर में चोरी हुई थी, लेकिन आज तक ना ही थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और ना ही चोरी का खुलासा किया है। राजनगर के सोनी मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष सोनी ने बताया कि 31 में को घर पर कोई नहीं था इसीलिए चोरों ने मेरे घर में घुसकर नगद सहित सोने चांदी के जेवरात समेत कुल डेढ़ करोड़ की चोरी की। जिसकी शिकायत मैंने राजनगर थाने में की थी लेकिन आज तक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, ना ही थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिता का इलाज कराने छतरपुर आया था जानकारी के मुताबिक आशुतोष सोनी सोने चांदी के आभूषण बनाने और बेचने काम करते हैं। 31 मई को आसुतोष अपने पिता प्रकाश चंद सोनी का इलाज करवाने के लिए छतरपुर आया था। वह छतरपुर में एक किराए के मकान में रह रहा था। उनका बड़ा भाई सोनू सोनी घर पर था, लेकिन वह बिना किसी को बताए अपना इलाज करने के लिए ग्वालियर चला गया। उस समय बड़े भाई की पत्नी सुनीता अपने मायके में थी, तब उस रात घर में कोई नहीं था। रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 7 किलो चांदी, 500 ग्राम सोना, 50 लाख रुपये नगद, मार्कशीट, बैंक की पासबुक और दुकान की चाबी चोरी कर ली। 3 जून की सुबह पानी वाले ने चोरी की जानकारी आशुतोष को दी। जब आशुतोष छतरपुर से घर पहुंचा। उसने चोरी की जानकारी में थाने में दी, लेकिन आज तक ना ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है ना ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी बोले- कोई चोरी नहीं हुई, पारिवारिक विवाद चल रहा एसपी अगम जैन ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जांच करने में पाया गया था कि उनके यहां कोई चोरी नहीं हुई है। इनका पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके चलते परिवार के लोग एक दूसरे की शिकायत कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *