डेमोंस्ट्रेशन मल्टीपर्पस स्कूल भोपाल में युवा संसद:पंडित कुंजीलाल दुबे विद्यापीठ के तत्वावधान में छात्रों ने किया लोकतंत्र का जीवंत अनुभव

डेमोंस्ट्रेशन मल्टीपर्पस स्कूल, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ के सहयोग से युवा संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल नगर निगम के पार्षद प्रधुम्न गोहिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने आयोजन को सराहा और छात्रों की भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापिका डॉ. इशवंत कौर ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिमा यादव(निदेशक, पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ), रमेश महाजन( उप सचिव, म.प्र. विधानसभा सचिवालय), राजेश्वर नाथ पाठक(सहायक संचालक, लोक शिक्षा संचालनालय) और अनीता गेंधर (युवा संसद प्रभारी) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस युवा संसद में छात्रों ने प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, मंत्री परिषद, विपक्ष के नेता और सांसदों की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने भारतीय संसदीय प्रणाली की सटीक झलक पेश करते हुए बहस, चर्चा और मतदान प्रक्रियाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की व्यावहारिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को नेतृत्व, सहभागिता और विचारों की स्पष्ट प्रस्तुति में दक्ष बनाने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्रों ने औपचारिक बहस के माध्यम से अपने विचार साझा किए और लोकतंत्र की जटिलताओं को नजदीकी से समझा। ​​​​​​​ कार्यक्रम का समापन समन्वयक कमलेश मरकाम ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *