डेयरी उद्यम प्रशिक्षण कोर्स 23 फरवरी से शुरू होंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब डेयरी विकास विभाग द्वारा चार सप्ताह का डेयरी उद्यम प्रशिक्षण कोर्स 23 फरवरी से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र फगवाड़ा में शुरू होने जा रहा है। डिप्टी डायरेक्टर डेयरी कश्मीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित इच्छुक डेयरी फार्मर, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो तथा कम से कम 10वीं पास हों और पहले कम से कम 5 पशु रखे हों, प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। डेयरी प्रशिक्षण कोर्स के दौरान फार्मरों को कुशल डेयरी मैनेजर बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा पशुओं की संभाल, विभिन्न बीमारियां, कृत्रिम गर्भाधान, दूध से दूध उत्पाद तैयार करने की प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दी जाएगी। मॉडल केटल शेडों की निर्माण, दूध निकालने वाली मशीनों तथा डेयरी धंधे के सम्पूर्ण मशीनीकरण के लिए आवश्यक तकनीकों और सब्सिडियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। जालंधर के प्रशिक्षण लेने के इच्छुक 20 फरवरी तक डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास जांलधर के कार्यालय, आरडीडीएल कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड पर आकर प्रोस्पेक्टस (फॉर्म) प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *