पंडोरी तरनतारन | सोमवार रात गोइंदवाल बाईपास पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए गैंगस्टर जैसल चंबल के 3 शूटरों की ओर से शहर की मशहूर गणेश डेयरी के बाहर गोलियां चलाई गईं। यह हमला 50 लाख रुपए की फिरौती न देने को लेकर किया गया था। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी जिसमें तीनों शूटरों ने अपने मुंह बांधे थे गोलियां चलाते हुए कैद हुए। घटना के दूसरे दिन भी शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उधर एसपी (डी) अजयराज सिंह का कहना है कि अमन-कानून की स्थिति को खराब करने वाले ऐसे समाज विरोधी अनसरों पर नकेल कसने के लिए तकनीकी टीमों का गठन किया गया है। गत रात डेयरी के बाहर गोलियां चलाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


