बारां| डेयरी व्यापार संघ द्वारा बाबजी नगर स्थित गुर्जर धार शक्ति स्थल पर नवनिर्वाचित राजस्थान गुर्जर महासभा बारां के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश गुर्जर का स्वागत किया। साथ ही हेमंत गुर्जर को राजस्थान गुर्जर महासभा में युवा प्रकोष्ठ बारां का जिलाध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान फाबूजी, हंसराज चांदना, गोलू गुर्जर, धनपाल गुर्जर, राजू भड़ाना, रामलाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर, विकास भड़ाना, रामवीर गुर्जर, रोहित गुर्जर, भारत सिंह तोमर, रुद्रप्रताप, यश गौतम आदि मौजूद रहे।


