डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 16 से 18 मई तक तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे का आयोजन होगा। डेरा प्रबंधन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण 11 और 18 मई के विशाल सत्संग कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत 16 मई को शाम 4 बजे सवाल-जवाब सत्र से होगी। 17 मई को सुबह डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों खुली कार में संगत को दर्शन देंगे। भंडारे का समापन 18 मई को होगा। इस दिन हजूर जसदीप सिंह गिल सत्संग करेंगे। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है। डेरा प्रबंधन ने सभी सत्संग घरों को कार्यक्रम की जानकारी भेज दी है।


