अमृतसर | माय एफएम की दो जिंदादिल आरजे अर्चना और शुभि एक बार फिर दुबई की रंगीनियों में डूबी नजर आएंगी। डेस्टिनेशन दुबई का चौथा सीजन शुरू हो चुका है। इस बार ट्रिप में एडवेंचर, एंटरटेनमेंट और लाजवाब फूड का तड़का पहले से ज्यादा है। जैसे ही दोनों आरजे दुबई पहुंचीं, उनके मुंह से कमाल है दुबई, बेमिसाल है दुबई”निकला। ट्रिप की शुरूआत आर्टे म्यूजियम और हाउस ऑफ हाइप से हुई। यहां दोनों ने नए अनुभवों का लुत्फ उठाया। हर दिन दुबई के अलग-अलग रंग इस ट्रिप में जुड़ते जाएंगे। इस पूरी यात्रा की झलक आरजे अर्चना और शुभि के सोशल मीडिया हैंडल्स पर मिलेगी। माय एफएम के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी हर दिन नए वीडियो और मजेदार किस्से देखने को मिलेंगे। श्रोताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए भी खास मौका है। कुछ आसान सवालों के सही जवाब देकर दुबई ट्रिप जीत सकते हैं। ।


