डैम में डूबे 2 छात्र, अंधेरा होने से रेस्क्यू रुका:8 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे, साथी छात्रों ने एक को बचाया, 2 लापता

रतलाम में सोमवार शाम करीब 4 बजे दो स्कूली छात्र डैम में डूब गए। वे अपने 8 दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक लापता छात्रों की पानी में तलाश की। फिर अंधेरा बढ़ने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोक दिया। अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग होगी। हादसा बाजना रोड पर पलसोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीराम डैम में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इसकी गहराई करीब 50 फीट है। सभी छात्र रतलाम के समता शिक्षा निकेतन स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ते हैं। 7 मार्च से उनकी वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। ये दो छात्र लापता
ध्रुव बालसोरे (14) पिता आनंद राठौर निवासी टाटानगर, रतलाम। जय उर्फ आशुतोष मंडलोई (14) पिता बसंती लाल निवासी श्रीनगर, रतलाम। देखिए, 5 तस्वीरें दोस्तों ने एक छात्र को बचाया
एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि रतलाम से 8 स्कूली छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने बांध पर आया था। धुरु और जय के अलावा ग्रुप में खेतलपुर निवासी शुभम धाकड़, सालाखेड़ी निवासी केशव जाट, डोंगरे नगर निवासी अर्पित कटारा, मुखर्जी नगर निवासी लक्ष्य राठौर, राघव शर्मा और युवराज शामिल थे। यहां सभी दोस्तों ने मिलकर मैगी बनाई। खाने के बाद सभी नहाने के लिए पानी में उतर गए। इनमें से 5 नहाकर पानी से बाहर आ गए। लेकिन तीन छात्र पानी के और अंदर बढ़ गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से वे डूबने लगे। बाकी दोस्तों ने एक छात्र को बाहर खींच लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मां बोली- स्कूल में पार्टी का कहा था
लापता छात्र आशुतोष की मां रामकन्या बाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा- बेटा 9वीं क्लास में पढ़ता है। मुझे आज एक मीटिंग में जाना था। आशुतोष ने बताया था कि स्कूल में पार्टी है। ये नहीं कहा था कि यहां आएगा। मैंने फोन लगाया तो उसने उठाया नहीं। मुझे लगा कि वो कोचिंग गया होगा। करीब साढ़े चार बजे मैं घर आई, तब मुझे इस हादसे के बारे में पता चला। ये खबर भी पढ़ें… सेप्टिक टैंक में डूबने से दो भाइयों की मौत टीकमगढ़ में सेप्टिक टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। CCTV फुटेज में दोनों बच्चे शाम करीब 5 बजे तक कॉलोनी में खेलते नजर आए, लेकिन ढाई घंटे बाद 7:30 बजे उनके शव पास ही एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक से बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *