डॉ. अंबेडकर जयंती के एक दिन पहले निकाली बाइक रैली में गूंजा जय भीम

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले रविवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। बौद्ध समाज द्वारा शहर के अंबेडकर चौक से निकाली गई रैली ने शहर भ्रमण किया जिसका विभिन्न स्थानों में स्वागत किया गया। रैली के दौरान जय भीम का नारा गूंजा। समाज के लोगों ने बाइक रैली का स्वागत करने विशेष तैयारी की थी। बाइक रैली में बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग शामिल रहे। बौद्ध समाज के द्वारा 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे अंबेडकर चौक से एक बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न, विश्वास धर्म, उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की शपथ ली। रैली में शामिल बौद्ध समाज के लोगों के द्वारा जय भीम, जय संविधान और जय भारत का नारा लगाया। बाइक रैली में समाज के सभी वर्र्गों की मौजूदगी रही। बौद्ध कल्याण समिति के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे ने बताया रैली का समापन सांस्कृतिक भवन में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावी प्रस्तुति दी जाएगी संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान समाज के लोगों के अलावा जन प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे। बौद्ध विहारों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्पर्धाएं होगी। आज शहर के वार्डों से निकालेंगे रैली, तैयारी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती अवसर पर उनके जीवनी की जानकारी देंगे। शाम 4 बजे विभिन्न सभी वार्डों से रैली निकाली जाएगी जो शहर भ्रमण करते हुए अंबेडकर सांस्कृतिक भवन पहुंचेगी। यहां समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। मेयर मधुसूदन यादव होंगे। बाबा साहेब की मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण भाजपा के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रोरेट परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती से पूर्व एक अभियान के तहत बाबा साहब की मूर्ति की जहां स्थापना की गई वहां सफाई अभियान चलाया गया। 14 को अंबेडकर जयंती मनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *