जालंधर| डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर पुराना मोहल्ला आबादपुरा गली नंबर 6 में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। आयोजन बाबा साहिब सोसाइटी और श्री गुरु रविदास सेवक सभा ने मिलकर किया। कार्यक्रम में मिशनरी गायकों ने प्रस्तुति दी। सभा के पूर्व जनरल सेक्रेटरी राम लुभाया ने अपनी रचना के जरिए बाबा साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। मोहल्ले के बच्चों को मुफ्त में कॉपियां और पेंसिलें बांटी गईं। सभा के वाइस प्रधान गुरदर्शन लाल ने मंच संचालन किया। सभा प्रधान रणजीत कुमार रिंकू, जनरल सेक्रेटरी वरिंदर कुमार, जसबीर लाल, बलविंदर कुमार, जगदीश कुमार, रोशन लाल, यश पाल, विजय कुमार, मुल्क राज, हीरा, किशन लाल जॉइंट सेक्रेटरी, तजिंदर खजांची, हरजिंदर कुमार प्रेस सेक्रेटरी, किशन लाल, कमलजीत और गुलजार मौजूद रहे।


