डॉ. तोमेश बुधवार को देखेंगे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस

भास्कर न्यूज| धमतरी
जिला अस्पताल धमतरी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। नगरी, मगरलोड, कुरूद से डिलीवरी के केस सीधे धमतरी रेफर कर दिए जाते हैं। इसके अलावा धमतरी अस्पताल में दुर्ग, कांकेर, बालोद, गरियाबंद व बस्तर क्षेत्र से भी कई डिलीवरी केस पहुंचते हैं। इस बार जनवरी महीने में रिकार्ड 465 डिलीवरी की गई है। इनमें से 173 सिजेरियन से हुआ है। अस्पताल में लगातार मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब डॉ. तोमेश श्रीमाली की कुरूद सिविल अस्पताल में इलाज सुविधा के लिए बुधवार को ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक बुधवार को कुरूद में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस देखेंगे। वहां सिजेरियन केस भी निराकरण करेंगे। ऐसे में डॉ. श्रीमाली के जाने से जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ेगा। अस्पताल में हर दिन 70 से 80 गर्भवती महिलाएं ओपीडी में चेकअप कराने पहुंचती हैं। इसके साथ ही हर दिन औसतन 15 डिलीवरी नार्मल व सीजर से कराया जा रहा है। ऐसे में डॉक्टर के बाहर से जाने से मरीजों का दबाव बढ़ेगा। सीएमएचओ ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले केस को कुरूद व मगरलोड में निराकरण के लिए धमतरी अस्पताल से 2 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। डॉ. तोमेश श्रीमाली प्रत्येक बुधवार को कुरूद सिविल अस्पताल में रहेंगे, जबकि एनेस्थीसिया के डॉ. टीआर ध्रुव बुधवार को कुरूद और शुक्रवार को मगरलोड में मौजूद रहेंगे। माह कुल सीजर जनवरी 389 132 फरवरी 293 93 मार्च 240 76 अप्रैल 267 98 मई 265 114 जून 254 86 जुलाई 245 98 अगस्त 291 97 सितंबर 321 115 अक्टूबर 366 123 नवंबर 388 121 दिसंबर 423 146 जनवरी 2026 465 173 बांड को आगे बढ़ाएंगे: सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक ने कहा कि एचआरपी प्रकरणों के बेहतर प्रबंधन के लिए बुधवार और शुक्रवार को डॉक्टरों की ड्यूटी कुरूद और मगरलोड में लगाई गई है, ताकि सी-सेक्शन के केस निराकरण किए जा सकें। डॉ. आरती ध्रुव का 2 साल का बांड पूरा हो गया है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र लिखा है। कुछ डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग नहीं िकया है। जनवरी में 3 नए डॉक्टर मिले, तीनों नहीं आए जिला अस्पताल को एनएचएम से 3 नए विशेषज्ञ डॉक्टर बांड में मिले थे, 2 ने ज्वाइनिंग की थी, लेकिन अस्पताल में इलाज शुरू नहीं किया, जबकि एक ने तो ज्वाइनिंग ही नहीं किया है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मंथन पांडेय 2 जनवरी को ज्वाइनिंग किए थे, आर्थो पेडिक्शन डॉ. धनपाल सिंग 9 जनवरी को ज्वाइन किए, लेकिन दोनों अस्पताल नहीं आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *