डॉ. देशमुख और निर्मोही को मिला स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान

भिलाई|लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में साहू मित्र सभा सभागार सुपेला में कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि साहित्यकार व समाजसेवी डॉ. वेदवती मंडावी, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्माराम साहू, साहू मित्र सभा अध्यक्ष खेदराम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर, सिरजन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्व. कुलदीप के साहित्यिक और सामाजिक योगदान को रेखांकित किए। साथ ही समाजरत्न स्व. मनराखन साहू के सामाजिक और साहित्यिक योगदान पर भी विचार रखे। इसके बाद स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. डीपी देशमुख को और ख्याति प्राप्त लोक कलाकार हेमलाल साहू निर्मोही को प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्कृति कर्मी रामकुमार वर्मा ने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *