डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का हमला:वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा, पंजाब की बेहतरी के लिए दी नसीहत

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लंबा संदेश लिखते हुए मौजूदा राजनीतिक हालात और नेताओं की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पंजाब के लोगों का सब्र अब टूट चुका है। वे आपके झूठे वादों और खोखले भाषणों से तंग आ गए हैं। सच्चा पंजाबी हमेशा सच बोलने वाला, दयालु, प्यार करने वाला और भरोसेमंद होता है। वह अपने आसपास हर व्यक्ति की मदद करता है, लेकिन अफसोस कि वही सच्चा इंसान नेताओं की बातों पर भरोसा कर लेता है। हर सरकार आती है, बड़े-बड़े वादे करती है और फिर उन्हें भूल जाती है। जनता को सिर्फ झूठ और मुफ्त की चीजों का लालच देकर खरीदने की कोशिश की जाती है। सत्ता सेवा के लिए, स्वार्थ के लिए नहीं इस बार लोगों को लगा था कि बदलाव आएगा, लेकिन उनके भरोसे को चोट पहुंची है। मासूम लोगों के दिल टूटे हैं। वाहेगुरु जी हमें इज्जत और कुर्सी सेवा के लिए देते हैं, लेकिन जब हम इन्हें अपने स्वार्थ और लालच में बदल देते हैं, तो हम खुद को गिरा लेते हैं। पंजाब और पंजाबी लोगों का हक छीनकर जो पैसा निजी फायदे के लिए लिया जाता है, वह हमें भिखारी बना देता है, देने वाला नहीं। नेताओं से आत्ममंथन और जागने की अपील हमारे महान गुरुओं ने सच और इंसानियत की राह दिखाने के लिए अपने परिवारों तक का बलिदान दिया, लेकिन हम उनकी सीख भूलकर खुद को राजा समझने लगते हैं। अभी भी वक्त है, जाग जाइए। पंजाब की भलाई के लिए ईमानदारी से काम कीजिए। लोगों को अपना परिवार समझिए और उनके सपनों का खुशहाल पंजाब बनाइए।
डॉ. सिद्धू ने कहा पांच-छह साल पहले दिए गए अपने भाषण सुनिए और खुद से पूछिए—कितने वादे पूरे हुए? जनता जवाब चाहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *