भास्कर न्यूज| गंडई पंडरिया साहित्यिक संस्था कृति सीपत बिलासपुर का रजत जयंती महोत्सव पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में 8 फरवरी को मनाया गया। इसमें पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 250 साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। कृति के अध्यक्ष शरद यादव अक्स ने कृति के 25 वर्षों की साहित्यिक उपलब्धियों और गतिविधियों को बताया। महोत्सव में अतिथि डॉ. विनय पाठक, डॉ. सोमनाथ यादव, डॉ. रामनारायण ध्रुव, मीर अली मीर, डॉ.पीसी लाल यादव थे। रजत जयंती वर्ष पर कृति की साहित्यिक पत्रिका एहसास के 21 वें अंक का विमोचन हुआ। इसी के साथ ही गंडई के साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉ. यादव की नई काव्य कृति जीवन है एक नदी का भी विमोचन अतिथियों ने किया। अध्यक्ष शरद यादव ने डॉ. यादव को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विमोचन के दौरान मनीराम साहू मितान, कन्हैया साहू अमित, कृष्णा भारती, ईश्वर साहू आरुग, शरद यादव, मीर अली मीर, रामनारायण ध्रुव आदि ने डॉ. यादव को शुभकामनाएं दी।


