डॉ. पूजा कपूर बनीं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 की असिस्टेंट गवर्नर

जालंधर | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाली डॉ. पूजा कपूर को रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3070 का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए एक जुलाई 2026 से कार्यभार संभालेंगी। वर्तमान में डॉ. पूजा कपूर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की प्रधान हैं। उनके नेतृत्व में क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियां संचालित कीं। असिस्टेंट गवर्नर के रूप में डॉ. कपूर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंगल के साथ मिलकर कार्य करेंगी। उनकी यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के पदाधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं लर्निंग सेमिनार में की गई, जिसमें आगामी वर्ष की योजनाओं और सेवा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ. जशनीव कपूर, डॉ. एस भूटानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। असिस्टेंट गवर्नर डॉक्टर पूजा के साथ क्लब के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *