भास्कर न्यूज | गिरिडीह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के नए भवन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यालय भवन के प्रगति की जानकारी ली। मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक सह राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी आयूष सिन्हा, उपेंद्र सिंह, बलराम यादव मौजूद थे। रामेश्वर उरांव ने प्रदेश सचिव से संगठन पर चर्चा की। कहा कि संगठन की मजबूती पर काम करना है और कांग्रेस के कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाना है।


