डॉ. वेरका का हरसिमरत बादल पर पलटवार:पूछा- अकाली दल का सीएम चेहरा कौन? जिसपर बेअदबी का आरोप या जिसपर नशे का

पंजाब की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। अमृतसर में कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के राहुल गांधी पर उठाए गए सवालों का कड़ा जवाब दिया है। डॉ. वेरका ने हरसिमरत बादल को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस की चिंता करने से पहले उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। डॉ. वेरका ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अकाली दल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की हिम्मत रखता है? उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या अकाली दल का सीएम उम्मीदवार वह व्यक्ति होगा, जिस पर बेअदबी के मामलों के आरोप है, या फिर वह चेहरा होगा जो नशे के मामलों में अदालतों की तारीखें भुगत रहा है? जनता के भरोसे चुनाव लड़ेगी कांग्रेस डॉ. वेरका ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसी नाम का राजनीतिक ड्रामा करने के बजाय जनता के भरोसे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस एक ऐसा मुख्यमंत्री देगी जो जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हो, पंजाब से नशे के कलंक को मिटा सके और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ ठोस कदम उठाकर राज्य की प्रगति सुनिश्चित करे। पंजाब में ईमानदार नेता की जरूरत पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. वेरका ने कहा कि पंजाब को आज एक साफ-सुथरी छवि वाले और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल अपने आंतरिक विवादों और गंभीर आरोपों के कारण जनता के घेरे में है, जबकि कांग्रेस पंजाब का भविष्य संवारने के लिए पूरी तरह तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *