दुर्ग| कामधेनु विवि में दो माह बाद 62 वर्ष पूरा होने की वजह से डॉ. संजय शाक्य और डॉ. किशोर मुखर्जी को प्रशासनिक कार्यों से मुक्त कर दिया गया। अब वह केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम कर सकेंगे। डॉ. शाक्य के स्थान पर डॉ. पाल को नया अंजोरा वेटरनरी कॉलेज का नया डीन बनाया गया है। डॉ. शाक्य के कार्यों डॉ. एस पॉल, डॉ. मंजू राय, डॉ. दुर्गा चौरसिया, डॉ. एमके गेंदले और डॉ. मीनू दुबे के बीच बांटा गया है। अब वह मूल विभाग में पदस्थ रहेंगे। साथ ही 65 वर्ष आयु तक छात्रों को पढ़ाएंगे।


