डॉ. सुदीप दास बने बीआईटी मेसरा के नए रजिस्ट्रार

रांची|बीआईटी मेसरा में डॉ. सुदीप दास को संस्थान का नया रजिस्ट्रार (एक्टिंग) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे डीन एडमिशन, एक्रेडिटेशन एंड कोऑर्डिनेशन की भूमिका में थे। डॉ. सुदीप दास 2001 से बीआईटी मेसरा के साथ जुड़े हैं। वे स्पेस इंजीनियरिंग व रोकेटरी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर की भूमिका में रहे। 2021 जनवरी से डीन एडमिशन, एक्रेडिटेशन एंड कोऑर्डिनेशन की भूमिका निभा रहे थे। अब वे रजिस्ट्रार (एक्टींग) की भूमिका निभाएंगे। डॉ. सुदीप दास ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टीविटी में और बेहतर करने का पहल किया जाएगा। जिससे सुचारु रूप से संस्थान में पठन-पाठन व अन्य काम संचालित हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *