राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहब डॉ भीवराव अंबेडकर की तस्वीर पर कीचड़ और गोबर फेंक दिया। जिसे हाल ही में लगाया गया था। इस घटना से आक्रोशित बौद्ध समाज के लोगों ने शनिवार को कार्रवाई की मांग लेकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना वार्ड क्रमांक 8 बधिया टोला की है। आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही बौद्ध समाज के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरपालिका और पुलिस ने संभाला मोर्चा नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी से पोस्टर को साफ किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पोस्टर लगे 24 घंटे भी नहीं हुए स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा साहेब का द्वार और पोस्टर लगे 24 घंटे भी नहीं हुए थे। इस घटना से वार्ड में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।