डोंगरगांव जनपद में 10 साल बाद भाजपा की जीत:नतीजे के बाद BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े; कई घायल

राजनांदगांव जनपद पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। डोंगरगांव जनपद में भाजपा प्रत्याशी रंजिता पडौती ने अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अनिता पंचारी को 12-8 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के मनीष साहू विजयी हुए। वहीं नतीजे की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत के प्रवेश द्वार पर नाकाबंदी कर दी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड तोड़कर अपने सदस्यों को अंदर भेजा। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। कुछ कार्यकर्ता घायल हुए और कपड़े फटे। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन चुनाव अधिकारी थीं। अध्यक्ष पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 18 कोकपुर से रंजीता पड़ौती और क्षेत्र क्रमांक 20 आसरा से अनिता पंचारी ने नामांकन भरा। परिणाम घोषणा के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा दिखी। उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा ने 10 साल बाद जनपद पंचायत में अपना कब्जा जमाया है। दोनों विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के मनीष साहू ने कांग्रेस के रेशमलाल साहू को 12-8 मतों के अंतर से पराजित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों को डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन द्वारा तहसीलदार पीएल नाग की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगातार बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की अगुवाई में डीजे के साथ नगर में विजय जुलुस निकाला गया। भाजपा पर्यवेक्षक जिला सह. केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, वरिष्ठ भाजपा दिनेश गांधी, रामकुमार गुप्ता, धनराज ठाकुर, योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *