कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नर्मदा नहर के पानी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के दावे पर सवाल उठाते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा आज की सभा में प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे थे। देश के प्रधानमंत्री बोल रहे थे हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर में नर्मदा का पानी मिल रहा है। इस तरह झूठ बोलकर वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आपने एक भी ऐसी घोषणा नहीं की, जो राज्य के लिए नई हो। डोटासरा मंगलवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। डोटासरा ने कहा- हमने सुना था दिल्ली से हाईकमान कहता था तो मुख्यमंत्री को पर्ची देता था। अब तो ठेके देने की पर्ची दिल्ली से अधिकारियों को पकड़ाई जा रही है, मुख्यमंत्री को पता ही नहीं चल रहा है कि किस डिपार्टमेंट में कौन सा टेंडर कौन से अफसर के जरिए किस कंपनी को दिया जा रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा, सीएम को पता ही नहीं है। कांग्रेस सरकार इंदिरा नहर लाई तब मोदी क ख ग सीख रहे होंगे
डोटासरा ने कहा- बीजेपी की गुमराह करने की पुरानी आदत है। ये हर सभा में गुमराह करने का प्रयास करते हैं। ये कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने 70 साल में देश को कहां से कहां पहुंचा दिया, कितना काम किया, इतने कारखाने लगाए,संस्थाएं बनाई। इतनी विकास की योजनाएं लेकर आए। हमारे यहां पर बाड़मेर, जैसलमेर में पानी नहीं था। मोदीअब कह रहे हैं पानी ला दिया। कांग्रेस जिस समय इंदिरा गांधी नहर लाई तब मोदी क,ख,ग सीख रहे होंगे। बीजेपी राज में पेपर हो ही नहीं रहे, लीक कहां से होंगे?
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- झूठ बोलने का ये खेल जो खेल रहे हैं, वह बंद करें। आप कह रहे हैं, पेपर लीक होते थे। मैं कह रहा हूं, पेपर हो ही नहीं रहे हैं लीक कहां से होंगे? जब होंगे तब पता लगेगा कि पेपर लीक होगा या डबल लीक होगा। कह रहे हैं भर्तियां निकल रही है। अभी 10 दिन पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती निकाली है वो भी संविदा पर। इन्होंने ढंग से तो छह हजार की वैकेंसी भी नहीं भरी। शेखावाटी के जिलों में पेयजल की योजना कांग्रेस राज में 16 साल पहले ही बन गई थी
डोटासरा ने कहा- शेखावाटी के जिलों के लिए पेयजल की स्कीम तो 2008 से 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी तभी बन गई थी। 2022 में आठ विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पानी पहुंचाने के लिए 8798 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूर की थी। 8 जुलाई 2022 में हमारे एसईसी की मीटिंग में निर्णय हो गया था और वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गई थी। यह सब होने के बावजूद प्रधानमंत्री शेखावाटी में नर्मदा का पानी पहुंचा रहे हैं। नर्मदा का पानी तो बाड़मेर-जालोर की तरफ जा रहा है, वह भी पेयजल ही है। ईआरसीपी के समझौते में क्या पहले की तरह राजस्थान के हितों को बेचा
डोटासरा ने कहा- आज इन्होंने समझौता किया वो राइजिंग राजस्थान जैसा ही किया है, क्या जिनका कोई आधार नहीं है। क्या राजस्थान के हितों के साथ पहले भी कुठाराघात किया था वो वैसा ही किया है? पहले राजस्थान के हितों को बेचने का काम किया था, आज जो किया वह भी सामने आ जाएगा कि इन्होंने पेयजल और सिंचाई के लिए कितना पानी रखा है। वन स्टेट-वन इलेक्शन के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट जाएगी
डोटासरा ने कहा- वन स्टेट-वन इलेक्शन ये कर नहीं पाएंगे, या तो इसमें संशोधन करें, नहीं तो कांग्रेस पार्टी हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएगी। यह तो जनप्रतिनिधियों की जगह अफसरों को बैठना चाहते हैं। सब कुछ अफसर को सौंपना चाहते हैं कि ब्यूरोक्रेसी सरकार चलाएं, उनके नेताओं को न अनुभव है, न ज्ञान है। इनके बस की बात नहीं है। हरियाणा के बराबर पेट्रोल की कीमतें करने का वादा खोखला
डोटासरा ने कहा पीएम ने विधानसभा चुनावों के वक्त पेट्रोल-डीजल सस्ता करने वादा करते हुए कहा था कि हम हरियाणा के बराबर पेट्रोल की दरें कर देंगे। आज भी हरियाणा और राजस्थान में पेट्रोल की कीमतों में 11 रुपए से ज्यादा का अंतर है। हरियाणा में राजस्थान से 11 रुपए सस्ता पेट्रोल है। पीएम ने कहा था- माता नर्मदा परिक्रमा करने निकली है, हनुमानगढ़ तक चली जाती है
पीएम ने कहा था- मुझे खुशी है आज जालोर ,बाड़मेर ,चूरू, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़ ऐसे कितने ही जिलों को नर्मदा का पानी मिल रहा है। हमारे यहां कहा जाता था नर्मदा में स्नान करें और परिक्रमा करें तो अनेक पीढ़ी का पाप खत्म होकर पुण्य प्राप्त होता है। लेकिन विज्ञान का कमाल देखिए कभी हम माता नर्मदा की परिक्रमा करने जाते थे, आज स्वयं माता नर्मदा परिक्रमा करने के लिए निकली है और हनुमानगढ़ तक चली जाती है। …. मोदी की सभा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… पीएम मोदी बोले-राजस्थान के 100% घरों तक नल से पानी-पहुंचेगा:नदी जोड़ने की योजना में देरी की जिम्मेदार कांग्रेस, मोहन यादव-भजनलाल की फोटो याद रखी जाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार(17 दिसंबर) को जयपुर में पार्वती-कालसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास किया। भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरा होने के कार्यक्रम में पहली बार राजस्थान-मध्य प्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया। पढ़ें पूरी खबर


