जिले के गंगरार थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 98 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी ने लोडिंग टेंपो के बॉडी में स्कीम बना रखी थी और उसके ऊपर लोहे का कवर लगाकर डोडाचूरा छुपा कर ले जा रहा था। लेकिन पुलिस के पकड़ में आ गया। टेंपो में बना रखी थी स्कीम जिले में एसपी सुधीर जोशी के निर्देश में लगातार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में गंगरार हाईवे रोड पर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक लोडिंग टेंपो आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस जाब्ते को देख कर ड्राइवर वापस मुड़कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने टेंपो को रोक लिया। भागने का कारण पूछा तो ड्राइवर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने लोडिंग टेंपो को चेक किया। टेंपो के पीछे बॉडी में एक स्कीम बनी हुई थी और उसके ऊपर लोहे का कवर लगाया हुआ था। आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार पुलिस ने कवर को हटाकर देखा तो अंदर डोडाचूरा रखा हुआ था। डोडाचूरा को बाहर निकाल कर तौल किया गया। कुल 98 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा पाया गया। आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम नया तालाब निवासी भीमराज पुत्र मांगीलाल बंजारा बताया। आरोपी ड्राइवर के पास किसी तरह का भी लाइसेंस नहीं था। जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल युवराज सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, तेजपाल सिंह, कुंजीलाल, रामरतन और उपेन्द्र सिंह शामिल थे।


