बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड 9 माह से फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं वांटेउ के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार सेड़वा थाना पुलिस ने 30 मार्च 2024 को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा-पोस्त जब्त किए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। मामले की जांच धनाऊ थानाधिकारी को दी गई हे। इस मामले में फरार आरोपी रामदयाल उर्फ रामजीवन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई। लेकिन आरोपी शातिर होने के कारण पकड़ में नहीं आया। धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया कि एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर थाना स्तर पर स्पेशल टीम बनाई गई। सूचना और तकनीकी के आधार पर वांटेड रामदयाल उर्फ रामजीवन पुत्र सांवताराम निवासी विश्नोईयों की ढाणी जालबेरी पुलिस थाना सरवाना जिला सांचोर को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से अवैध डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी थाने के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। आरोपी के खिलाफ मदाक पदार्थ तस्करी के 2 मामले दर्ज है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, शंभूराम, चुतराराम, कांस्टेबल जैसाराम, जबराराम, किशनाराम शामिल रहे।


