डोरंडा कॉलेज : प्रिंसिपल को एबीवीपी ने कई समस्याओं से कराया अवगत

रांची | डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजकुमार शर्मा से गुरुवार को एबीवीपी का प्रतिनिधि मिले और समस्याओं से अवगत कराया। इसमें प्लेसमेंट सेल मजबूत करने, शौचालय की कमी दूर करने, स्वच्छ पेयजल, कक्षाओं में पंखा व बल्बों की उपलब्धता, क्षेत्रीय भाषाओं सहित सभी विषयों में विषयवार शिक्षकों नियुक्ति, एनईपी पर वर्कशॉप आयोजित करना समेत अन्य मांग शामिल है। महानगर मंत्री तुषार दूबे ने कहा कि एबीवीपी द्वारा छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सह मंत्री शिवम लोहरा ने भी बातें रखी। शिष्टमंडल में महानगर छात्रा प्रमुख सृष्टि पाठक, महानगर सह मंत्री हर्ष राज, सविष्कार संयोजक तुषार कुमार समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *