झारखंड मैथिली मंच, रांची का विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह को लेकर बुधवार को हरमू मैदान से हकार सह आमंत्रण के लिए विद्यापति रथ रवाना किया गया। यह रथ तीन दिनों तक रांची नगर क्षेत्र में भ्रमण करेगा। बता दें कि मैथिली मंच का तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह 29 मार्च से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर संरक्षक अरुण कुमार झा, अध्यक्ष विनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, नंद किशोर महतो, राज कुमार मिश्र, इंद्र जीत यादव, बाबू लाल झा व अन्य उपस्थित थे। रांची | श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में 28 मार्च को रात 9 बजे से अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता कुसई बिजली बोर्ड मैदान दुर्गा मंदिर के सामने होगी। प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न अखाड़े भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में कई तरह के आकर्षक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार और मंत्री पप्पू वर्मा ने रांची के सभी अखाड़ेधारियों से आग्रह किया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक उनसे संपर्क कर सकते हैं।


