गिरिडीह जिले में डुमरी-गिरिडीह रोड पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डोर स्टेप डिलीवरी की एक वाहन केबी रोड के पास 10 फीट खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक और खलासी की मौत हो गई। डुमरी की ओर लौट रहा था डोर स्टेप डिलीवरी वाहन घटना उस समय हुई, जब वाहन अनाज डिलीवरी करने के बाद डुमरी की ओर लौट रहा था। एक अज्ञात वाहन ने चकमा दिया, जिससे डिलीवरी वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। दोनों मृतक डुमरी के थे रहने वाले हादसे में चालक जयलाल महतो (50) और खलासी असगर अंसारी (56) की मौके पर ही मौत हो गई। जयलाल महतो डुमरी के मध्य गोपाली पंचायत के खैरागढ़ का रहने वाला था। वहीं, असगर अंसारी डुमरी के जामतारा का निवासी था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डुमरी पुलिस को दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन के साथ दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। बुधवार को दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


