जालंधर | जालंधर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने कर्मचारी संगठन के सहयोग से तीज का त्यौहार मनाया। इसमें बैंक की सभी महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैंक कर्मचारियों के साथ तीज का त्यौहार मनाने के लिए विशेष रूप से पहुंची आम आदमी पार्टी हलका इंचार्ज और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने संस्था की इस पहल की सराहना की। 2025 की मिस तीज का ताज मैडम डोली के नाम रहा। संस्था की चेयरपर्सन ममता शर्मा के संरक्षण में तीज का तीसरा वर्ष सफल रहा।


