डौंडीलोहारा और गुंडरदेही में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम पंजीयन शिविर 31 तक

बालोद| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डौंडीलोहारा एवं गुंडरदेही में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 पंजीयन शिविर का आयोजन 31 मार्च तक किया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 01 करोड़ से अधिक युवाओं को शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशीप के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 शुरू की गई है। दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पंजीयन 31 मार्च तक शिविर का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 से 24 वर्ष के सभी अभ्यर्थी संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हंै।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *