बालोद| पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी से अज्ञात चोर ने पंखा, लैपटॉप टेबल, लोहे की सीढ़ी, पर्दा की चोरी कर ली। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। व्याख्याता एस. बेग मिर्जा ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे स्कूल बंद कर सभी शिक्षक, कर्मचारी घर चले गए थे। सोमवार को सुबह 10 बजे स्कूल आने पर चोरी होने की जानकारी मिली। अलग-अलग कमरे में लगे 5 सिलिंग फेन, 5 लैपटॉप टेबल, एक लोहे की सीढी, 2 पर्दा की चोरी अज्ञात चोर ने की है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। इस मामले में डौंडी थाने में बुधवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।