जालंधर | रेलवे विभाग में सहायक सिग्नलर के पद पर कार्यरत संतोष कुमार का बीते साल सितंबर में ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में निधन हो गया था। रेलवे सैलरी पैकेज योजना के तहत उनके निधन पर उनके शोकाकुल परिवार को एक करोड़ रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह ने यह राशि परिजनों को सौंपी।


