ड्यूटी से लौट रहे वनकर्मी को कैंटर ने मारी टक्कर:मौके पर मौत, नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

भिंड के फूप क्षेत्र में एक हादसे में ड्यूटी से लौट रहे वन कर्मी की मौत हो गई। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर शुक्रवार को एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल वन कर्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुशील सिंह कुशवाह (40) जो बरही स्थित कछुआ केंद्र में ड्यूटी कर रहे थे। पिता के निधन के बाद वन विभाग में उनकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। वे ड्यूटी खत्म कर बाइक से भिंड लौट रहे थे। दीनपुरा-डिडी गांव के पास इटावा की ओर जा रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। सुशील सिंह अपने के परिवार में बड़ा भाई, भाभी, बुजुर्ग मां नीलम कुशवाह, पत्नी संजू कुशवाह और दो बेटियां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *