धमतरी| बैगलेस-डे गतिविधि एवं पेस सेटिंग गतिविधि अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला कुरूद में पहली से 5वीं तक के बच्चों के लिए गतिविधि आधारित पढ़ाई हुई। सुरक्षित होली खुशहाल होली का संदेश देकर पोस्टर बनाने के लिए ड्राइंग की सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद धमतरी के 7वीं कक्षा के बच्चों के सहयोग से आयोजित हुआ। बैगलेस-डे गतिविधि प्रभारी केएल साहू, पेस सेटिंग गतिविधि प्रभारी प्रियंवदा समल, प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।


