ड्रेस लाइक सांता क्लॉज और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग, क्रिसमस का रंग बिखेरा

रांची | आईफा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस मैजिक ड्रेस लाइक सांता क्लॉस और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने सांता क्लॉज और क्रिसमस थीम पर आधारित रंग-बिरंगे वेशभूषा पहनकर मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने क्रिसमस के त्योहार, परिवार और उत्सव की खुशी को अपनी कल्पना और रंगों के जरिए जीवंत किया। इस अवसर पर आईफा इंटरनेशनल के डायरेक्टर मोहम्मद साबिर हुसैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनकी सराहना की। उपनिदेशक शगुफ्ता बानो ने सभी को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी। पेंटिंग में जूनियर ग्रुप में आयत आलम और सीनियर ग्रुप में रौनक दत्ता को पहला पुरस्कार मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अब्दुल्ला और आयशा शिफा विजेता चुने गए। निर्णायक मंडली में रेहान अख्तर, शगुफ्ता बानो अली अब्बास शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *