ड्रोन से हथियारों की तस्करी:अमृतसर पुलिस ने पकड़े दो तस्कर, पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे; 5 विदेशी पिस्टल रिकवर

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग अमृतसर ने पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के तहत ढल्ला तरनतारन निवासी दो तस्करों- फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ सीधा संपर्क था। वे ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियारों की तस्करी कर रहे थे और इन हथियारों को विदेशी गैंगस्टर लखबीर लांडा और सत्ता नौशेरा से जुड़े गुर्गों तक पहुंचा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क राज्य में संगठित अपराध को बढ़ावा देने और आतंक फैलाने के इरादे से संचालित हो रहा था। इन हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल जब्त की हैं, जिनमें- FIR दर्ज, जांच जारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाकिस्तान में बैठे तस्कर कौन हैं और इस नेटवर्क से पंजाब में और कौन-कौन जुड़े हुए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि संगठित अपराध और सीमा पार से हो रही तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *