फाजिल्का जिले के अबोहर उपमंडल के ढींगावाली गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गांव ढींगावाली निवासी परमवीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ढींगावाली गांव में परमवीर अपने माता-पिता के साथ किन्नू (संतरे) तुड़ाई का काम करने गया था। दोपहर में खाना खाने के समय वह पानी लेने के लिए पास की डिग्गी पर गया। डिग्गी पर उसका पैर फिसल गया और वह उसमें जा गिरा। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों और अन्य लोगों ने करीब 6 मिनट बाद डिग्गी से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मृतक के छोटे भाई अरविंद ने बताया कि परिवार में कुल तीन भाई-बहन हैं, जिनमें दो भाई और एक बहन हैं। परमवीर तीनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


