सवाई माधोपुर में होली के अवसर पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। यहां खंडार में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम किया गया था। इस दौरान भाजपा विधायक ने ढोलक बजाते हुए माइक पर भजन गाया और खूब झूमे। विधायक गोठवाल ने कभी ढोलक पर सुर साधे तो कभी हाथ में माइक लेकर भजन गया। मजीरे की तान पर उन्होंने ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’ जैसे भजन गाए। भजनों पर झूमे कार्यकर्ता और खंडार विधायक दरअसल, सोमवार को खंडार कस्बे में भाजपा खंडार और छान मंडल का भाजपा कार्यकर्ताओं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के होली खंडार विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान विधायक गोठवाल पूरी तरह होली के रंगों से सराबोर नजर आए। यहां विधायक गोठवाल ने भजन मंडली के साथ भजन भी गाए। इस दौरान वह मंजीर बजाते तो कभी ढोलक ताल लगाते दिखे। यहां खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए एक-दूसरे के रंग लगाकर होली की खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी गई।


