ढोल की थाप पर जमकर थिरके मंत्री बेढ़म:लोगों के साथ पारंपरिक तरीके से खेली होली

डीग जिले के बृज नगर (पूर्व नाम: नगर) में इस बार होली का पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ पारंपरिक तरीके से होली खेली। इस दौरान मंत्री बेढ़म बृज की संस्कृति में पूरी तरह रंगे नजर आए। उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और स्वयं ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। मंत्री के इस अंदाज़ को देखकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। सभी ने मिलकर नृत्य किया और ‘होली है’ के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जमीन पर बैठक लोगों के साथ फाग गाया
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म जमीन पर बैठकर लोगों के साथ फाग गाते और खुशियां साझा करते दिखे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंत्री का यह सादगी भरा अंदाज ही उन्हें जनता के करीब लाता है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि बृज की होली भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री बेढ़म के प्रयासों से ही हाल ही में ‘नगर’ का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से ‘बृज नगर’ किया गया है। इस नाम परिवर्तन के कारण स्थानीय लोगों में इस बार होली को लेकर विशेष हर्ष देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *